tag:blogger.com,1999:blog-147434882007-05-01T17:46:59.252-06:00संवदियाBhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comBlogger7125tag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1124646321645663542005-08-21T11:42:00.000-06:002005-08-22T06:43:40.466-06:00हे सघन जल मेघ
बरसो उमड कर, कोश कर दो शेष
रिक्तियों के अन्त तक के गर्भ मे तुमको है जाना
यह धरा प्यासी युगों से, लौह इसके अंग मे अब बस गया है
एक मरुथल की सी छवि का कोई शर आकर ह्र्दय मे धंस गया है
पत्तियों पर शुष्क बून्दे निर्वसन सी नाचती है
ज्यों कपोलो पर धरा के अश्रु से झर के गिरे थे
उस महोदधि से ही तो तुम लाये हो पानी
जिस मदोन्मत कोश को पृथ्वी ने त्यागा
बांध दी सीमायें उसकी, उस कथित पौरुष की
जिसने जकड कर रखा था युग से, कल्प से
और अब भी कर चुकाया कर रहा वह महासागर
हे पयोधर तुम उसी जलनिधि के निकटतम दूत ही तो
क्या सन्देशे भेजता वह मानिनी प्रथ्वी को निवेदित?
दिनोदिन चढता ज्वार के आने के दिन तक
और फिर अस्ताचल को जैसे सूर्य हो जाते पराभूत
वैसे ही लाघव को, पूरा स्वयम् ही करता पयोनिधि
देह छू उस यौवना की लौट जाता गेह मे निज चिर वियोगी
हे वारिवाहन आये क्या तुम फिर वही आशाओं का दीपक जलाने
रश्मियों को रोक कर सूरज की क्या निपट एकान्त तुमको चाहिये?
बूंद के आघात से करते क्या निवेदन, इस निपट भोली धरित्री से दिवसनिशि?
थामकर बैठा है सागर देखता सा पंथ तेरा उस समय से
जब कि तेरे पितृ पूर्वज जन्म भी पाये न थे/
और अब भी सामने उसके वही दुर्दम्य सा सागर उच्छ्रंखल
बद्ध जिस के उर्मिलों मे चिर प्रतीक्षा बून्द के लघुतम कणों सी
हे जलद तुम बरस कर कब तक कहोगे ये सन्देशे मौन के
कब तक लिखेगा यह वियोगी भाव मन के?
और पढवाती रहेगी धरा उनको अपने वृक्ष गुल्मों और त्रण से//Bhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comtag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1124093410213099422005-08-15T02:07:00.000-06:002005-08-15T02:10:10.213-06:00भारति जय विजय करे,
कनक शस्य कमल धरे/
लंका पदतल शतदल, गर्जितोर्मि सागर जल
धोता शुचि चरण युगल, स्तव कर बहु अर्थ भरे/
तरु तृण वन लता वसन, अन्चल मे खचित सुमन
गंगा ज्योतिर्जल कण, धवल धार हार गले/
मुकुट शुभ्र हिम तुषार. प्राण प्रणव ओंकार
मुखरित दिशायें उदार, शतमुख शतरव मुखरे/
महाकवि सूर्यकान्त त्रिपाठी "निराला"Bhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comtag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1124092724269277352005-08-15T01:00:00.000-06:002005-08-15T01:58:44.276-06:00स्वाधीनता दिवस पर हार्दिक बधाई/
सत्ता की गलियों में कीचड है पैसे का
नीति की परिस्थिति वृद्धा सी डगमगाई
उजडी सी गलियों को रोते से गांवों को
वित्त की व्यवस्था ने जीभ सी चिढाई
गोल गोल सिक्कों ने कर दिया है "रैशनल"
तुमने ये देश की बात क्यूं चलाई
सपनों मे यू एस ए, बातों मे राष्ट्रवाद
आजकल मदारी ने ऐसी कसम खाई
कागज़ों पे स्याही लीप और बोल अंग्रेज़ी
हमने भी गांव में नयी हवा चलाई
चाशनी में तर गलियां, नेता के आसपास
इस नये धन्धे मे मलाई ही मलाई
उल्टी है परिभाषा उलझे हैं राजकाज
कौन ये सोचे कैसे ये घडी आई
स्वाधीनता दिवस पर हार्दिक बधाईBhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comtag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1122202269284219372005-07-24T04:46:00.000-06:002005-07-24T04:51:09.286-06:00धूप मेरी आंखों मे उतर आयी है,
और मै खडा हो गया जाकर उस अकेली बह रही धारा किनारे
शिरो बिन्दु तक सब आप्लावित् कर रहा मेरा ह्रदय उस शिशु सद्रश
सम्मुख विजय की द्रष्टियां नूतन ह्र्दय नव स्रष्टियां
लौकिक नही कुछ भी यहां इस सिन्धु में
एक दीपक जला करता है निरंतर उस मनो आलिन्द में
वो कूकती रहती है कोकिल स्वरों की लहरियों के साथ
और मेरे सामने वृक्ष लगते सूखने, पर्ण चरमर चूर होते
उन मदोन्मत्त गजसमों की देह का अभिमान टूटा जा रहा एक सूती चीर सा
बहा करती है अब भी सरिता उन किनारों पे
कि जिनके सामने सदा बहना उसकी नियति है
और काटा कर रही उन कृष्णवर्णी पाषाण को कि
जिनके अन्त तक के अंग में केवल औद्धत्य है
भव्य मीनारें गगनचुम्बी शिखर अठखेलियां करते हुए से
वे बडे नत शैल ज़्यों डराते हों गगन को छातियां चौडी किये से
गान ऐसा गूंजता रहता उस सघन वन प्रान्त में
कि जिसके शब्द की पदचाप भी छू पाना असम्भव
और फिर भी नाद कर देता कर्ण कुहरों को व्याकुल
पुनर्पुन: शब्द क चमत्कार
वे सर्पिल सी निशब्द रेखाओं सी नदियां
जिनमें प्रवेशोपरान्त फिर लौटने की नही क्षमता न ही आवेग
वे दुस्साहसी मानव यहां आके बस गये है
चीर कर धरती का सीना खीन्च ही लेते है रोटी
उस कठोर श्रमवान दल के स्वेद बिन्दु गिरा करते हैं अब भी यहीं पे
कहीं अचानक मिल जायें तो कितना सुलभ हो जाये जीना
ज़िन्दगी की राह पे चढना उतरना फिसल आना
सामने कुछ भी नही अब सघन वन अन्धियार है
चिडिया उड गयी हैं जा बसी अपने घरों मे
मै क्यूं भटक रहा यूं ही चतुर्दिक्
यूं ही निरन्कुश निरर्गल विक्षुब्ध सा
कहां पर है आग जो बुझ नही पाती कभी भी
कहां से उस नाट्य पर परदा गिराऊं
कथायें बहुत्, घटना बहुत है और मेरे सामने दर्शक नही कोई खडा
सब चले अपने निलय को शयन की ये मध्य बेलाBhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comtag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1122200303988287702005-07-24T04:11:00.000-06:002005-07-24T04:18:23.993-06:00पृथ्वी वैसी ही घूमती रहती है सूरज के चारों ओर निर्विकार तापस सी
मारीच सुखा डालता है उसके मेह से भरे केश,
और वो बांधती वल्कली जूडा सघन वनराशि का
देखते ही देखते चौरासी के परिभ्रमण से घट जाती एक और योनि
मगर सचमुच कहीं नहीं घटता कुछ, रन्च मात्र बदलाव भी नहीं
वैसी ही निजन आकाश के सिन्धु में डूबती जाती, गुजरती ज़िन्दगी
कथानक और बढ्ते जाते निरन्तर निर्ज़्हरों के अश्रु बिन्दु सा,
कुछ महीन रेशम सा गड जाता आकर के मेरी आंख मे
और जब मै जागता तो पाता, नही ये स्वप्न ही तो था
दिगन्तर तक सुलगती रह्ती रश्मियां उस सुर्य की
स्वयं की दावाग्नि से पीडित ह्रदय उसका और भी रक्तिम लगा है
और धरती से घूमते ही घूमते पाता मै अचानक
भर गया कौतुक उन बादलों के मध्य रंगराशि में
विस्मयाच्छादित कर गये वे रेशमी बादल भले ही स्वप्न से निरथक निफल थे
लिख गये गुन्जन कोकिला की स्वर ग्रन्थियों पर
डाल कर जादू सा कर दिया रेखाखचित इस विश्व को,बस देखते ही देखते
और अब भी गुन्जती रहती मेरी श्रवणेन्द्रियांउस व्यर्थ की निरत पदचाप से,
जो छोड आया मै अचानक उन बाद्लों के मोह में
एक्-एक कण नभि कस्तूरी का खोजता मै उछलकरा
और पूरा हो जाता एक चक्कर और प्रथ्वी का अन्शुमन की परिधि मे
शिशु की मनिन्द उझककर देखता मै बाज़ीगरी का खेल
मगर अब क्या? सूरज छिपने वाला है खेल खत्म हुआ/Bhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comtag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1122102732126716842005-07-23T01:01:00.000-06:002005-07-23T01:12:12.130-06:00उन्मेषआज प्रथम दिवस है हिन्दी परिपत्र लिखने का.आलस्यं हि मनुष्याणाम शरीरस्थो महारिपु: अतएव आज द्रढता पूर्वक बैठ ही गया/ आशा ऐसी है कि निरन्तरता रहेगी,शेष भविष्य के गर्भ मे है/Bhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.comtag:blogger.com,1999:blog-14743488.post-1122101976459120872005-07-23T00:42:00.000-06:002005-07-23T00:59:36.463-06:00kआइने मे दिखता है सब कुछ उल्टा
दायें से बायां और बायें से दायां हो जाता हे सब कुछ
देखते रह्ते हैं ता-उम्र खुद को और दूसरों को आइने में
और हो जाते हैं अभ्यस्त खुद को वैसा ही समझने के, सदा के लिये/Bhaskar Lakshakarhttp://www.blogger.com/profile/18112544818203939650noreply@blogger.com